- इंडोर हाल भगवती नगर में 28वीं जेएंडके यूटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता जारी
इंडोर हाल भगवती नगर में 28वीं जेएंडके यूटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले खेले गए। सब जूनियर लड़कों के 32 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद उस्मन भट्ट श्रीनगर, अमन नजीर बारामुला, जियान तालिब जम्मू, अहमद डोडा विजेता रहे।
35 किलोग्राम में अलिम जावेद बडगाम, निर्भय उधमपुर, 38 किलोग्राम में सैयद कशिफ हुसैन बडगाम, मोहम्मद असद डोडा, अन्नगजी टाक डोडा, अब्दुल शाह बडगाम, 41 किलोग्राम भार वर्ग में जैद अमीर शोपियां, मोहम्मद मुजतबा श्रीनगर, फहीम तारीक बांदीपोरा, दनिश कोहली जम्मू, 50 किलोग्राम में इश्फाक अहमद धार बांदीपोरा, जसवीर सिंह उधमपुर, मुसैब नैक डोडा, मोहम्मद अबरार बारामुला ने मुकाबले जीते।
50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथन जम्मू, मोहीद्दीन बडगाम, सात्विक महाजन उधमपुर, सब जूनियर लड़कों के 20 किलोग्राम वर्ग में रुद्राक्षी उधमपुर, 22 किलोग्राम में अयत रौफ बडगाम, सोनाक्षी थापा उधमपुर, नसीर बारामुला विजेता रहे। 24 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षित शर्मा उधमपुर, मेहविश शेख पुंछ, 26 किलोग्राम भार वर्ग में आदय सिंह उधमपुर, जैनब मुजफर बांदीपोरा विजेता रही।