फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 16 किग्रा भार वर्ग में श्रवीण, पीरजादा, शिवेन, रेयोम और तक्षित शर्मा विजेता

विज्ञापन
श्रवीण शर्मा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रहे विजेता
विज्ञापन
- भगवती नगर के इंडोर हाल में 28वीं जेएंडके यूटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

जम्मू। भगवती नगर के इंडोर हाल में 28वीं जेएंडके यूटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता जारी है। जेएंडके ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मंगलवार को लड़कों के 16 किलोग्राम भार वर्ग में श्रवीण शर्मा, सांबा से पीरजादा अमान, शिवेन शर्मा, रेयोम डावर जम्मू और तक्षित शर्मा कठुआ विजेता रहे। इसी तरह 20 किलोग्राम में रियांश गुप्ता कठुआ, हेयान कौल जम्मू, 22 किलोग्राम में शेख मोहम्मद बडगाम, नक्ष भारती उधमपुर, 24 किलोग्राम में रियार्थ सिंह उधमपुर, 26 किलोग्राम में ओवेस शहजाद बारामुला, 35 किलो में रेयांश शर्मा उधमपुर विजेता रहे।
विज्ञापन

14 किलोग्राम में अनंता जम्मू, सिमर वर्मा जम्मू, गरिमा यादव उधमपुर, शोसनवी जम्मू, शिवांशी शर्मा उधमपुर, जहरा हैदर डोडा, इज्जत ए अफ्जा डोडा, महरीन जावेद मीर बारामुला, 24 किलो से कम वजन में रतवा शहजाद बारामुला, अंकिता राजपूत उधमपुर, 28 किलोग्राम में अक्षिता राजपूत, सब जूनियर वर्ग में चंद्रजीत सिंह उधमपुर, सब जूनियर लड़कों में चंद्रजीत सिंह उधमपुर, रिधिमा सिंह रकवाल डोडा, जैनव विलाल शोपियां व आरजा जम्मू विजेता रहे।
विज्ञापन

35 किलोग्राम में आलिया अशरफ बारामुला, आलिया वानी जम्मू, सैयद इमरत जान बडगाम, 38 किलोग्राम में बेदांश राणा जम्मू, एरिका सिंह उधमपुर, बरजा शारिक शोपियां, 47 किलोग्राम में तशफी दिलरुवा शोपियां, ताविश हामिदा बांदीपोरा, कियाना उपाध्याय जम्मू विजेता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें