फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चांसलर ट्रॉफी में जेयू बना ओवरऑल चैंपियन, 11 प्रतियोगिताओं में विजेता तो दो में उपविजेता रहा

विज्ञापन
ओवरआल चैंपियन​शिप का ​खिताब जीतने के बाद जेयू की टीम स्रोत जेयू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। तीसरी चांसलर ट्रॉफी (पुरुष एवं महिला) में जम्मू विश्वविद्यालय ओवरऑल चैंपियन बना। जेयू 11 प्रतियोगिताओं में विजेता तो दो में उपविजेता रहा। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू उपविजेता जबकि लद्दाख विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
अंतिम दिन पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में जम्मू विवि ने अवंतिपोरा को हराकर खिताब जीता। महिला बैडमिंटन में जम्मू विवि ने क्लस्टर विवि जम्मू को मात दी। पुरुष कबड्डी में जम्मू विवि को करीबी मुकाबले में एक अंक से हार मिली। पुरुष वर्ग के वालीबॉल में जम्मू विवि ने कश्मीर विवि को पांच सेट में हराया। फुटबॉल में लद्दाख विवि को एक गोल से शिकस्त दी। महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जम्मू विवि ने जीत दर्ज की। पुरुष बास्केटबॉल में जम्मू विवि ने केंद्रीय विवि जम्मू को हराया जबकि महिला बास्केटबॉल में भी टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हैंडबॉल में जम्मू विवि ने लद्दाख विवि को बड़े अंतर से हराया। पुरुष हैंडबॉल में टीम उपविजेता रही। जम्मू विवि के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की मेजबानी में चैंपियनशिप संपन्न हुई। समापन पर रजिस्ट्रार नीरज शर्मा मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें