फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सातवीं राष्ट्रीय क्वान कीडो चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
चैंपियन​शिप के दौरान अपने दांव आजमाते ​खिलाड़ी। श्रोत विभाग
विज्ञापन
- भगवती नगर इंडोर हाल में चैंपियनशिप में 800 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
विज्ञापन

जम्मू। भगवती नगर स्थित इंडोर हाल में सातवीं राष्ट्रीय क्वान कीडो चैंपियनशिप 2025-26 का औपचारिक उद्घाटन किया गया। क्वान कीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित हो रही चैंपियनशिप में पूरे देश से 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को उद्घाटन पद्मश्री फैसल अली डार ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डार ने आयोजकों व अधिकारियों के समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट से खिलाड़ियों में अनुशासन, फिटनेस, आत्मरक्षा और चरित्र निर्माण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को समर्पण और खेल भावना के साथ खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों और अधिकारियों को पदक और स्मृति चिन्ह वितरित करते कहा कि यह मंच एथलेटिक खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करेगा। यहां प्रमुख रूप से जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. सुखबीर कौर बाजवा, खेल अधिकारी कश्मीर विश्वविद्यालय सुरजीत कौर व क्वान कीडो फेडरेशन के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल पंगोत्रा, संजय सैनी, सुनील दत्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें