जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से चल रही चार दिवसीय तीसरी चांसलर ट्रॉफी चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) 2025-26 के दूसरे दिन मुकाबले हुए। ऊंची कूद पुरुष फाइनल में जेयू के शिव चिब, एसएमवीडीयू कटड़ा के नीरज और जेयू के अनीश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
टेबल टेनिस पुरुष में एमआईईटी ने स्कॉस्ट जम्मू को पराजित किया। आईयूएसटी अवंतीपोरा ने एसएमवीडीयू कटड़ा को 3-2, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने स्कॉस्ट जम्मू को 3-0, एसएमवीडीयू कटड़ा ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू को 3-0 से हराया। बैडमिंटन महिला में एसएमवीडीयू कटड़ा ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर को 2-0, यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर ने लद्दाख यूनिवर्सिटी को 2-0, क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेज, क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेज को 2-0, क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू नेे स्कॉस्ट जम्मू को 2-0 से पराजित किया।
कबड्डी, फुटबॉल और खो-खो के परिणाम:कबड्डी पुरुष में क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने बीजीएसबीयू राजोरी को 9 प्वाइंट से पराजित किया। यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने एसएमवीडीयू को 5, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने त्रिकुटा ग्रुप ऑफ कॉलेज को मात दी। फुटबॉल पुरुष में यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने जीएनडीयू अमृतसर को 4-1, यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख ने आईयूएसटी अवंतीपोरा को 2-1, क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर ने त्रिकुटा ग्रुप ऑफ कॉलेज को 4-0 से पराजित किया। खो-खो महिला में यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू को 5, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने सेेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू को 2, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने बीजीएसबीयू राजोरी को 6 प्वांइट से हराया।
स्वीटी, अंकिता, खुशी ने 1600 मीटर दौड़ में जमाई धाक:1600 मीटर दौड़ महिला वर्ग में जेयू की स्वीटी, अंकिता, खुशी ने पहले, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू की मुस्कान, कोमल, साक्षी दूसरे जबकि एसएमवीडीयू कटड़ा की जानवी, नंदिता, दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में जेयू के उत्कर्ष, तोफेल, समीर, रविंद्र पहले, लद्दाख यूनिवर्सिटी के गुलाम, नसीर, असिफ, अनवर दूसरे जबकि एसएमवीडीयू कटड़ा के अंकित, अदित्य, कार्तिक और ध्रुव तीसरे नंबर पर रहे।