फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में 7 से 12 मार्च तक चलेगा अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त महानिदेशक ने तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

- खेल के दौरान सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान, मेडिकल सुविधा दी जाएगी

जम्मू। अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2025-26 का आयोजन 7 से 12 मार्च तक जम्मू में होगा। पुरुष व महिला के लिए कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और खो-खो प्रतियोगिता होगी।
यह जानकारी अतिरिक्त महानिदेशक आनंद जैन ने आर्म्ड पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक में कही। सफल आयोजन के लिए अंतर विभागीय समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं पर मंथन किया गया। उन्होंने जम्मू और कश्मीर पुलिस की संगठनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही देश भर के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी माहौल सुनिश्चित करने को कहा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन स्थल की तैयारी, औपचारिक व्यवस्था, मेहमाननवाजी, खेल बुनियादी ढांचे, संचार प्रणालियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर चर्चा की गई। ऑन साइट मेडिकल टीमों और एंबुलेंस सेवाओं की तैनाती सहित चिकित्सा तैयारी योजना की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर डीआईजी विनोद कुमार, राजेश शर्मा, एसएसपी दलीप कुमार, मनोज कुमार पंडिता, राजेंद्र सिंह, डाॅ. अजय मिसरी, अनिल खजुरिया और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें