फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आयु सत्यापन के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिपोर्ट आने का इंतजार, 48 खिलाड़ियों ने लिया है मैचों में भाग
विज्ञापन

-जम्मू और कश्मीर के बीच टीम चयन को लेकर चल रहा विवाद
जम्मू। अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मेडिकल प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आयु बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट करवाया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट का इंतजार होगा। इससे पहले 48 खिलाड़ियों ने मैचों में भाग लेकर प्रतिभा को दिखाया था। यह प्रक्रिया इसलिए शुरू की गई है कि मैच समय पर हो और सभी खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को निष्पक्ष व सक्षम चयन कमेटी द्वारा रिकॉर्ड किया जा सके।
मैचों की वीडियोग्राफी की गई है, जो खिलाड़ी आयु टेस्ट में फेल होंगे, उन्हें टीम से बाहर किया जाएगा। यह बताना भी जरूरी है कि फाइनल टीम के 16 खिलाड़ियों के नाम अब सार्वजनिक किए जाने है। ट्रायल तीन दिन तक चले थी जिसमें 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। औसतन छह मैच खेले गए। इससे पहले 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स के लिए चुनी गई अंडर 14 क्रिकेट टीम में जम्मू संभाग से मात्र तीन खिलाड़ी होने पर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद युवा सेवा एवं खेल निदेशालय ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति को चयन प्रक्रिया की समीक्षा, खिलाड़ियों के प्रदर्शन, स्कोर शीट, मैच रिकॉर्ड और आयु पात्रता से जुड़े दस्तावेज की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची कि निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए 48 छांटे गए खिलाड़ियों का नए सिरे से ट्रायल होना चाहिए। साथ ही खिलाड़ियों की आयु जांच और फिटनेस परीक्षण अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें