- पहले दिन पुडुचेरी की स्थिति मजबूत, बनाई 119 रनों की बढ़त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाॅस्टल मैदान जम्मू में सोमवार को कूच बिहार ट्राॅफी में पहली पारी में जम्मू-कश्मीर की टीम 19.2 ओवर में 86 रनों पर ही ढेर हो गई। पुडुचेरी ने 205 रन के स्कोर के साथ 119 रनों की बढ़त बना ली है। पुडुचेरी ने पहले टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
जम्मू-कश्मीर के कप्तान ध्रुव शर्मा 10 रन पर ही चलते बने। कमकेश शर्मा ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए। शिव ठाकुर ने पारी को संभालते हुए 40 गेंदों में 26 रन जोड़े। पुडुचेरी के तेज गेंदबाज कृष्ण यादव ने नौ ओवर में सात विकेट झटके। बल्लेबाजी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम के जीवीतेशन ने 38 गेंदों पर 15 रन बनाए। धमेंद्र कसना ने 25 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। हारिस मारिकर ने 140 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। अखिल काचरू ने 51 गेंदों पर 35 रन का योगदान किया। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज फैजन अहमद, अब्दुल लोन और बसीम जुल्फकार ने एक-एक विकेट झटका।