फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर-राजस्थान के बीच मैच ड्रॉ

विज्ञापन
सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलते जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी स्रोत स्पोर्ट्स काउंसिल
विज्ञापन
जम्मू। सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। राजस्थान के खिलाफ पहला मुकाबला 4-4 के अंक से ड्रॉ रहा। यह मुकाबला आरके मिशन आश्रम ग्राउंड नारायणपुर में खेला गया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार टीमवर्क और धैर्य दिखाया। मैच की शुरुआत में पिछड़ने के बावजूद वापसी करने में सफल रहे और अपने पहले मैच में महत्वपूर्ण एक अंक हासिल किया। मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा और युवा खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता व संघर्ष से हर किसी को प्रभावित किया। इस परिणाम ने टीम के लिए प्रतियोगिता की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित की। टीम ने दिखा दिया कि युवा प्रतिभाएं चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में भी दमखम और रणनीति के साथ खेल सकती हैं। अब सबकी निगाहें आने वाले मैचों पर हैं। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों ने खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने टीम के आगामी मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें