फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमर सिंह खेल, युवा पहल का नेतृत्व करेंगे मार्तंड सिंह

विज्ञापन
अमर सिंह खेल, युवा पहल का नेतृत्व करेंगे मार्तंड सिंह
विज्ञापन
- खेलों से युवा प्रतिभाओं, कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा राजघराने के युवा वंशज मार्तंड सिंह अमर सिंह खेल एवं युवा पहल का नेतृत्व करेंगे। यह पहल हरि तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित होगी। इसकी ट्रस्ट के निष्पादक ट्रस्टी डॉ. कर्ण सिंह की ओर से अनुमोदन के बाद घोषणा की गई।
अमर सिंह खेल एवं युवा पहल जम्मू-कश्मीर में खेलों, युवा प्रतिभाओं और कौशल विकास को बढ़ावा देगी। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर आगे बढ़ने, उत्कृष्टता प्राप्त करने और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

इस पहल का नाम शाही डोगरा राजवंश के महान राजा अमर सिंह (1864-1909) के सम्मान में रखा गया है। हरि तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी मार्तंड सिंह इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और पहल के निदेशक के रूप में कार्य करेंगे। स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मार्तंड एक सक्रिय अधिवक्ता हैं और जम्मू के अमर महल संग्रहालय में हरि तारा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों, विरासत संरक्षण, आउटरीच कार्यक्रमों और पारंपरिक धार्मिक कर्तव्यों का सक्रिय रूप से नेतृत्व करते रहे हैं।
विज्ञापन

मार्तंड सिंह ने कहा कि अपने दृष्टिकोण और प्रभाव को निर्देशित करने के लिए यह पहल कार्यक्रम के लक्ष्यों व रणनीतियों का समर्थन करने के लिए विशेषज्ञों, सामुदायिक नेताओं तथा हितधारकों के साथ जुड़ने, परामर्श करने के लिए एक सलाहकार समिति की स्थापना करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें