फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-14 खो-खो मुकाबलों में पुंछ, जम्मू और उधमपुर रहे विजेता

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खो खो के मुकाबलेसंवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लड़कियों के अंतर जिला संभाग स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के खो-खो मुकाबले शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से लड़कियों के अंतर जिला संभाग स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के खो-खो मुकाबले शुरू हो गए। बुधवार को शुरू हुए मुकाबले अंतिम और तीसरे चरण के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।
इसमें जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस अंडर-14 आयु वर्ग में बुधवार को तीन मुकाबले करवाए गए। इसमें पुंछ की टीम ने रियासी को एक पारी और पांच अंकों से पराजित किया। वहीं दूसरा मुकाबला जिला जम्मू और रामबन की टीम के बीच खेला गया। इसमें जम्मू ने रामबन को एक पारी और आठ अंकों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में जिला उधमपुर की टीम ने सांबा को एक पारी और दो अंकों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं बीते चार अक्तूबर को शुरू हुईं थी। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लड़कियों में पारंपरिक खेल खो-खो को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता अगले कुछ दिनों तक चलेगी जिसके बाद विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें