एमए स्टेडियम में प्रतियोगिता, फाइनल में गांधीनगर की टीम को 19-15 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में खेली गई अंतर जोनल जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कों का खिताब जोन सतवारी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सतवारी ने जोन गांधीनगर की टीम को 19-15 से हराया। अंडर-14 और अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले भी खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने किया है। इसमें विभिन्न जोन से करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अंडर-19 लड़कों के पहले सेमीफाइनल में गांधीनगर ने अखनूर की टीम को 19-11 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सतवारी ने मीरां साहिब की टीम को 27-25 से मात दी। फाइनल में सतवारी के खिलाड़ियों ने गांधीनगर की टीम को 19-15 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-14 लड़कियों में गांधीनगर ने मढ़ को 12-2 और सतवारी ने जम्मू को 12-0 से हराया। अंडर-17 में मीरां साहिब ने बिश्नाह को 10-4 और सतवारी की टीम ने जम्मू के खिलाड़ियों को 27-7 से पराजित किया।