जिला स्तरीय प्रतियोगिता जम्मू संभाग के 150 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को एमए स्टेडियम में समापन हुआ। इसमें जम्मू, सांबा, कठुआ, डोडा, पुंछ, राजोरी, रामबन और उधमपुर जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जूनियर इंडियन राउंड में जम्मू के मनन ने स्वर्ण, आशंक ने रजत और जीत ने कांस्य पदक जीता।
लड़कियों में जम्मू की शांभवी और किश्तवाड़ की मेहरूम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर कंपाउंड राउंड में जम्मू के अंगद, सांबा के साैम्य और उधमपुर के अनिकेत ने स्वर्ण पदक जीते। कठुआ के लड़कों में मृत्युंजय ने स्वर्ण, कर्तव्य ने रजत और अंशुल ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों में जम्मू की अंजली, रामबन की साइमा और कठुआ की सोनिया ने स्वर्ण जीता, जबकि अन्वेषा ने रजत पदक हासिल किया।
जूनियर रिकर्व राउंड में जम्मू के आरुष ने स्वर्ण और अभिनव ने रजत पदक जीता। सब-जूनियर इंडियन राउंड में जम्मू के जीत ने स्वर्ण, मनन ने रजत और अरुण ने कांस्य पदक जीता। कठुआ के निन और डोडा के हर्षवीर तथा सांबा के कुंवर प्रीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कियों में जम्मू की शांभवी ने स्वर्ण जीता।
सब-जूनियर रिकर्व में जम्मू के ईशांत और कठुआ के हर्षित ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लड़कियों में मणिकर्णिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सब-जूनियर कंपाउंड राउंड में जम्मू के अंगद और कठुआ के मृत्युंजय ने स्वर्ण, अंशुल ने रजत और कर्तव्य ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों में अन्वेषा ने स्वर्ण और भूमि ने रजत पदक जीता। जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी संघ ने यह प्रतियोगिता करवाई।