- 15 से जम्मू में होगा अंडर-17 छात्रा क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
- खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तहत अंडर-17 छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता 15 से 20 नवंबर तक जम्मू में होगी। बुधवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के संयुक्त निदेशक इंदरजीत सिंह परिहार ने विभिन्न समितियों के संयोजकों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने सभी अधिकारियों को तालमेल और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाली खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। निदेशक ने तकनीकी समिति को निर्देश दिए कि सभी मुकाबले निर्धारित नियमों और खेल मानकों के अनुसार करवाए जाएं। उन्होंने बताया कि महानिदेशक की पहल पर 15 नवंबर से जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में दूधिया रोशनी में क्रिकेट मुकाबले भी करवाए जाएंगे।