फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 50 खिलाड़ियों के साथ बंधुरख हॉकी क्लब के शिविर का आगाज

विज्ञापन
बंधू राख हॉकी क्लब की ओर से कुंजवानी स्थित बंधू राख हॉकी मैदान में शुक्रवार को पूजा हॉलिडे हॉक
विज्ञापन
पूजा की छुट्टियों में निखरेगा खिलाड़ियों का हुनर, 22 को लड़कियों के हॉकी टूर्नामेंट के साथ होगा समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बंधुरख हॉकी क्लब की ओर से कुंजवानी स्थित बंधू राख हॉकी मैदान में शुक्रवार को पूजा हॉलिडे हॉकी शिविर की शुरुआत हुई। पहले दिन शिविर में 50 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 35 लड़के और 15 लड़कियां शामिल रहीं। शिविर का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती स्तर से हॉकी का प्रशिक्षण देकर खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर हॉकी का अभ्यास किया और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खिलाड़ियों को एनआईएस प्रशिक्षक दलविंदर सिंह और शारीरिक शिक्षा शिक्षक हरविंदर पाल सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें हॉकी की बुनियादी तकनीक, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविर 11 नवंबर तक सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद 12 से 22 नवंबर तक शाम 4:30 से 6 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का समापन लड़कियों के हॉकी टूर्नामेंट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें