फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुडुचेरी के साथ मुकाबला ड्रॉ, पहली पारी की बढ़त से जम्मू-कश्मीर को मिले तीन अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्राॅफी : शुभम की 190 और कमरान की 160 रन की पारियों ने दिलाई 170 रन की बढ़त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी के बीच चार दिवसीय मुकाबला आखिरी दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंचने के बावजूद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर स्टेडियम में वीरवार को मैच के अंतिम दिन पुडुचेरी ने दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए और मुकाबला बचा लिया। हालांकि पहली पारी में 170 रन की बढ़त हासिल करने के कारण जम्मू-कश्मीर को तीन अंक मिले।
विज्ञापन

अंतिम दिन पुडुचेरी की उम्मीदें अंकित शर्मा और अमन खान की बल्लेबाजी पर टिकी रहीं। दोनों ने अर्धशतक जड़कर टीम को संकट से उबारा। अंकित शर्मा ने 62 रन की पारी खेली, जबकि अमन खान ने 52 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। जम्मू-कश्मीर की ओर से उमर नजीर मीर और वसीम बशीर ने दो-दो विकेट हासिल किए। हालांकि, गेंदबाज विपक्षी टीम को ऑलआउट करने में सफल नहीं हो सके और मुकाबला ड्रॉ हो गया। इससे पहले पुडुचेरी ने पहली पारी में 385 रन बनाए थे। जम्मू-कश्मीर की ओर से सुनील कुमार ने 98 रन देकर छह विकेट झटके थे। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने शुभम खजूरिया के 190 और कमरान इकबाल के 160 रन की बदौलत छह विकेट पर 555 रन बनाकर पारी घोषित की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 344 रन की साझेदारी की थी। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने 170 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की, जो अंत में टीम के लिए निर्णायक साबित हुई। शुभम को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें