फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जियोग्राफी विभाग की टीम ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉ विभाग के खिलाड़ियों ने भी 11 रन से दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में अंतर विभागीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जियोग्राफी विभाग की टीम ने बायो टेक्नोलॉजी विभाग को पांच विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में लॉ विभाग के खिलाडियों ने यूजी/पीजी विभाग की टीम को 11 रन से मात दी।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में बायो टेक्नोलॉजी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन बनाए। जियोग्राफी विभाग की ओर से आकिब ने तीन विकेट लिए। इंजमाम और राशिद ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जियोग्राफी विभाग की टीम ने 13.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 99 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले में लॉ विभाग ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में यूजी/पीजी विभाग की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें