जम्मू। एमए स्टेडियम में जिला जम्मू टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में दून इंटरनेशनल स्कूल ने केसी इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 23 रन से हराकर खिताब जीता। अंडर-14 वर्ग में इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल ने आरएम पब्लिक स्कूल को 14 रन से हराया। अंडर-12 वर्ग में एमए स्टेडियम की टीम ने माइटी वॉरियर्स को 15 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में एसपी नाॅर्थ विवेक शेखर मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता जिला जम्मू टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने करवाई।
अंडर-17 लड़कियों में दो टीमों का चयन
प्रतियोगिता में अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में एमए स्टेडियम की टीम और नादिया क्रिकेट क्लब का चयन अगले महीने श्रीनगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया। समापन पर खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।