- पहला मैच हरभजन की मणिपाल और रैना की हैदराबाद के बीच शाम सात बजे से
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चुनाव की थकावट दूर करने के लिए पूर्व अतंरराष्ट्रीय क्रिकेटर लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए जम्मू पहुंच चुके हैं। वीरवार को स्थानीय एमए स्टेडियम में रोमांच और जुनून का आगाज होगा। प्रतियोगिता का पहला मैच शाम सात बजे से हरभजन के नेतृत्व वाली मणिपाल टाइगर्स और सुरेश रैना की तोयम हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। सात अक्तूबर तक कुल छह टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन की मेजबानी के लिए एमए स्टेडियम तैयार है। ग्राउंड स्टाफ बुधवार देर रात तक काम कर मैदान को तैयार करने में जुटा रहा। ऑनलाइन टिकट नहीं ले पाने वाले क्रिकेट प्रेमी ऑफलाइन काउंटर पर टिकट के लिए पहुंचे। यह काउंटर एमए स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वारा के पास है। बुधवार को हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स और इंडियन कैपिटल्स की टीम जम्मू पहुंची। तोयम हैदराबाद की टीम सोमवार को ही जम्मू पहुंच गई थी। एमए स्टेडियम में जरूरी कामकाज चलने के कारण खिलाड़ी वहा अभ्यास नहीं कर पाए थे। स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी बंदोबस्त कर लिए गए है। 18 हजार दर्शकों की क्षमता वाले एमए स्टेडियम में लोग टी-20 का रोमांच दूधिया रोशनी में देख सकेंगे।
मणिपुर टाइगर्स टीम
हरभजन सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, थिसारा परेरा, शेल्डन कॉटरेल, डैन क्रिश्चियन, एंजेलो परेरा, मनोज तिवारी, असेला गुणरत्ने, सोलोमन मिरे, अनुरीत सिंह, अबू नेचिम, अमित वर्मा, इमरान खान, राहुल शुक्ला, अमितोज सिंह, प्रवीण गुप्ता और सौरभ तिवारी।
-
तोयम हैदराबाद की टीम
सुरेश रैना (कप्तान), गुरकीरत सिंह, पीटर ट्रेगो, समीउल्लाह शिनवारी, जॉर्ज वर्कर, इसुरु उदाना, रिकी क्लार्क, स्टुअर्ट बिन्नी, जसकरन मल्होत्रा, चैडविक वाल्टन, बिपुल शर्मा ,नुवान प्रदीप, योगेश नागर, शान मार्श, इसरु उदाना, रिकार्डो पावेल, रवि जंगड़, शिवकांत शुक्ला।