फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूलों के छात्र हेरिटेज स्थलों और जल निकायों को लेंगे गोद, करेंगे संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब अपने स्कूल के आसपास के हेरिटेज स्थलों के एंबेसेडर के रूप में काम करेंगे। बच्चे ऐसे हेरिटेज स्थलों के साथ-साथ जल निकाय को गोद लेंगे और उनके संरक्षण के साथ-साथ साफ-सफाई में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में इस तरह की पहल शुरू की गई है। गोद लिए स्थल पर महीने में दो बार साफ-सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह अभियान प्रदेश में सभी स्कूलों द्वारा चलाया जाएगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती पर इसकी घोषणा की है। बच्चे अपने स्कूल के आसपास के जल निकाय, स्थानीय पार्क में भी सफाई करेंगे। इसका उद्देश्य उन्हें ऐसे स्थलों के प्रति संवेदनशील बनाना और महत्व को समझाना है। स्कूल शिक्षा विभाग इसकी रूपरेखा तैयार करेगा। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी तय की जाएगी। जिले में जल निकाय व विरासत स्थलों की स्थिति काफी खराब है। यहां गंदगी सबसे बड़ी परेशानी है। इसके कारण पर्यटक तो दूर स्थानीय लोग भी यहां जाने से बचते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों के आसपास ऐसे स्थानों को चिह्नित कर उनके संरक्षण पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें