फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैडमिंटन का फाइनल आज, अंडर-15 में यशस्विनी और सुहानी होंगी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में खेली जा रही 38वीं जम्मू जिला चैंपियनशिप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में 38वीं जम्मू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को कई निर्णायक मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। लड़कियों के अंडर-15 आयु वर्ग के सिंगल में यशस्विनी और सुहानी शर्मा ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

यशस्विनी ने गानिया सिंह को कांटे की टक्कर में 21-13-14-21 और 21-12 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की। सुहानी ने पनवी गुप्ता को 21-10 और 21-10 के सीधे सेटों में हराया। लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग के सिंगल क्वार्टर फाइनल में वैभव मेहता ने अभिषेक डोगरा को 21-5, 21-6, गोपेश सिंह ने उदयन शर्मा को 21-11, 21-13, शिवांश पनोत्रा ने ठाकुर अनीश को 21-16, 21-11 और शौर्य जसरोटिया ने आदित्य रडोत्रा को 21-14, 21-12 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 आयु वर्ग के सिंगल क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में गोपेश सिंह ने परम रैना को 21-11, 21-11, हर्ष शर्मा ने कनिष्क को 21-14, 21-10, कार्तिक ने मयंक को 21-10, 21-5 और शिवांश पनोत्रा ने सूर्य देव सिंह को 21-6, 21-11 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग के सिंगल मुकाबलों में डायमंड राजपूत ने गानिया सिंह को 21-18, 21-20, सुहानी शर्मा ने यशस्विनी को 21-16, 21-4, शंभवेवी राजपूत ने डायमंड राजपूत को 21-9, 21-4 और सुहानी ने अंतिमा को मात दी। लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग के सिंगल मुकाबलों में तारा शान ने खिताबी मुकाबले में अक्षिनी मन्हास को 21-10 और 21-16 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें