फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिदमिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप में दम दिखाएंगी मुस्कान व वैभवी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू की अंतरराष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट मुस्कान राणा और वैभवी शर्मा एफआईजी रिदमिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों को एमए स्टेडियम में स्पोर्ट्स काउंसिल की जिम्नास्टिक अकादमी में प्रशिक्षित किया गया है।
उत्तराखंड में हुई राष्ट्रीय खेलों में मुस्कान स्वर्ण पदक विजेता थीं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला जिम्नास्टिक संघ ने उनके एयर टिकट और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता किट्स को प्रायोजित करने का दावा किया है। मुस्कान राणा 18 से 20 जुलाई तक इटली के मिलान में आयोजित एफआईजी वर्ल्ड कप में दम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभवी शर्मा 25 से 27 जुलाई को रोमानिया के क्लुज में होने वाले एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों को जिला जिम्नास्टिक संघ ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें