फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 17 तक तेज बारिश की आशंका, नदी-नालों के पास न जाने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मौसम विभाग श्रीनगर ने सोमवार को मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 14 से 17 जुलाई तक कश्मीर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। लोगों को सलाह दी गई है कि इस बीच वह नदी-नालों के समीप न जाएं।
विज्ञापन

खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने श्रीनगर समेत अगल-बगल के जिले के लोगों और विशेष रूप से झेलम नदी, उसकी सहायक नदियों और नालों के किनारों पर रहने वाले लोगों को उसके आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, पर्यटक, स्थानीय शिकारा वाले, रेत खननकर्ता, डल झील, झेलम नदी, नदियों में नाव से यात्रा अथवा उसे पार करने वाले स्थानों पर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने किसी भी जानकारी के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) श्रीनगर के नंबर 0194-2457543, 0194-2483651 और 0194-2457552, वाट्सअप नंबर 9103998355, 9103998356 और 01942477567 और डायल 112 के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर के नंबर 9103998357 पर संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें