फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाटर स्पोर्ट्स की तैयारियों पर मंथन, डल झील में दो से शुरू होंगे साहसिक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय और जम्मू-कश्मीर पुलिस की 28 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/श्रीनगर। 23वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-24 की तैयारियों के लिए रविवार को पीसीआर श्रीनगर में एडीजीपी विजय कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। यह प्रतियोगिता डल झील में दो से आठ मार्च तक करवाई जाएगी। एडीजीपी ने आयोजन के सुचारू और सफल संचालन के संबंध में विभिन्न समितियों द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया।
प्रतियोगिता में विभिन्न केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठनों की 28 टीमें भाग लेंगी। इनमें 22 पुरुष और छह महिलाओं की टीमें हैं। प्रत्येक टीम में 30 खिलाड़ी होंगे। देश भर से 800 से अधिक एथलीट कैनोइंग, कयाकिंग और रोइंग के मेगा इवेंट में अपनी प्रतिभा साबित करेंगे। दो मार्च को प्रबंधकों और अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान लॉटरी निकालकर टीमों को समूहों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी ने प्रबंध कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इवेंट के संचालन से संबंधित छोटी-छोटी चीजें भी त्रुटिहीन होनी चाहिए और सभी मामलों में सावधानीपूर्वक की जानी चाहिए। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि चैंपियनशिप के उद्घाटन और समापन के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए गठित विभिन्न समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, परिवहन और आवास की विस्तृत व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। आवश्यक उपकरणों और डॉक्टरों के साथ एंबुलेस की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। कुलदीप हांडू-डीएसपी (खेल) एपीएचक्यू ने आयोजन के सुचारू और सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। बैठक में आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी, डीआईजी शाहिद मेहराज, डीआईजी आईआर अब्दुल कयूम, डीआईजी सीकेआर राजीव ओमप्रकाश पांडे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें