फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी अखनूर इंटर कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट का विजेता

विज्ञापन
खो-खो की विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अति​थि व अन्य स्रोत जेयू - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जम्मू। राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) अखनूर ने इंटर कॉलेज खो-खो (पुरुष) टूर्नामेंट का खिताब जीता है। वीरवार को फाइनल मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग को पांच प्वाइंट से हराया। इस टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने किया था।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल जीडीसी उधमपुर और पीजी विभाग के बीच हुआ। मुकाबला काफी रोमांचक व नजदीकी रहा। इसमें पीजी विभाग ने छह प्वाइंट से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल जीडीसी अखनूर और आरएसपुरा के बीच हुआ। इसमें अखनूर ने छह प्वाइंट से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में जीडीसी अखनूर और पीजी विभाग के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पूरे मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं। अंतिम सेट तक किसी भी टीम का पलड़ा मुकाबले में भारी नहीं लगा। अंतिम सेट में अखनूर ने पांच प्वाइंट से जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट का आयोजन विभाग के निदेशक डाॅ. दाउद इकबाल बाबा की निगरानी में हुआ। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी व मेडल देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें