फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमडी, एमएस में प्रवेश के लिए 14 तक करना होगा रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दुर्गम क्षेत्रों के नीट अभ्यर्थियों को एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए 14 अक्तूबर तक जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। जेकेबीओपीईई के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर सिंह वर्मा के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनईबी) की ओर से 19 अगस्त को नतीजा घोषित करने के बाद दुर्गम क्षेत्र में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से चार सितंबर को एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का परिणाम बोर्ड को उपलब्ध कराया गया था। यह नतीजा जेकेबीओपीईई की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर देखा जा सकता है। अगर अभ्यर्थी बोर्ड में अपना दुर्गम क्षेत्र का दस्तावेज निर्धारित तिथि तक उपलब्ध नहीं कराते तो उन्हें इस क्षेत्र के अंतर्गत नहीं माना जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें