फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग में पीजी विभाग बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी विभाग और परेड की टीम ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (महिला) में वीरवार को 18 अंक के साथ पीजी विभाग ओवरऑल चैंपियन बना। राजकीय महिला कॉलेज परेड 15 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पीजी विभाग और परेड ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

49 किलो भार वर्ग में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) डोडा की कशिश भगत ने स्वर्ण पदक, जीडीसी बसोहली की सानिया धीमान ने रजत पद जीता। 53 किलो भार वर्ग में महिला कॉलेज परेड की रिया ने स्वर्ण तो एमआईईटी की वंशिका गुप्ता ने रजत पदक झटका। 58 किलो भार वर्ग में पीजी विभाग की प्रिया देवी ने स्वर्ण, उपासना ने रजत जबकि डोडा की काजल देवी ने कांस्य पदक जीता। 63 किलो भार वर्ग में पीजी विभाग की साक्षी शर्मा ने स्वर्ण पदक, बसोहली की ममता शर्मा ने रजत जबकि डोडा की मंगला गोरिया ने कांस्य पदक जीता। 69 किलो भार वर्ग में एक खिलाड़ी पदक तक पहुंचा। डोडा की अपर्णा देवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 77 किलो भार वर्ग में एक पदक मिला। परेड की कौशिक शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 86 किलो भार वर्ग में परेड की मसीबा कौसर ने स्वर्ण पदक जीता। बसोहली की भूमिका पडवाल ने रजत पदक अपने नाम किया। 86 प्लस किलो भार वर्ग में पीजी विभाग की एकम कौर ने स्वर्ण पदक जीता। बसोहली की पल्लवी पठानिया ने रजत तो कृतिका पडवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें