राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले प्रदेश की टीम स्त्रोत आयोजक
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की 12 सदस्यीय योग टीम 50वीं (गोल्डन जुबली) सीनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मैसूर (कर्नाटक) रवाना हुई। यह प्रतियोगिता नौ से 12 अक्तूबर तक होगी। जम्मू-कश्मीर योगा एसोसिएशन के पैटर्न-इन-चीफ राजयोगिनी बीके सुदर्शन दीदी, उपाध्यक्ष बीके रविंदर बाली, महासचिव विनोद के भाटिया और ब्रह्माकुमारी संगठन ने टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल कपाही ने कहा कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार भी पदक लाने की पूरी उम्मीद है।
टीम में ये खिलाड़ी : नंदिनी शर्मा, साक्षी शर्मा, सोनाली सडोत्रा, अंजली देवी, नैना शर्मा, मीनाक्षी ठाकुर, देव मेहरा, अकरश शर्मा, तरुण कुमार और सुनील सिंह।