फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बास्केटबॉल में गांधीनगर, खो-खो में आरएस पुरा की टीम चैंपियन

सार

जम्मू में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत खो-खो में आरएस पुरा जोन और बास्केटबॉल में गांधीनगर जोन विजेता बने। मुकाबले ग्रीन फील्ड गांधीनगर और भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुए।
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान खेलते ​खिलाड़ी स्रोत विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अंतर जोनल जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के खो-खो मुकाबले में आरएस पुरा जोन और बास्केटबॉल में गांधीनगर जोन विजेता बना।
बॉयज अंडर-19 वर्ग में वीरवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। ये प्रतियोगिताएं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू ने करवाईं। खो-खो में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले ग्रीन फील्ड गांधीनगर में हुए। पहले सेमीफाइनल में आरएस पुरा ने अखनूर की टीम को दो पाॅइंट व एक पारी से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मीरां साहिब ने ज्यौड़ियां को पांच पाॅइंट व एक पारी से हराया।
फाइनल मुकाबले में आरएस पुरा ने मीरां साहिब को एक पाॅइंट और पारी से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। बास्केटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में जोन मीरां साहिब ने अखनूर को 30-09 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में गांधीनगर ने सतवारी को 30-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला गांधीनगर और मीरां साहिब के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें गांधीनगर ने 19-13 से जीत हासिल की। गांधीनगर के रक्षित ने पांच गोल किए। मीरां साहिब के लिए सूबित ने चार गोल किए। इसी के साथ ताइक्वांडो प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। ये मुकाबले भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें