फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-15 महिला क्रिकेट में जम्मू कश्मीर की करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम-बी राजकोट में खेले गए अंडर-15 महिला एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि प्रदेश की टीम ने टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड को हराया था। शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू कश्मीर टीम की शुरुआत खराब रही और 9.3 ओवर में केवल 9 रन पर चार बल्लेबाज आउट हो गए। इनमें मान्या बनोत्रा और शांभवी राजपूत के विकेट भी शामिल थे।
विज्ञापन

हालांकि, सानिया सलाथिया और भाग्य लक्ष्मी जामवाल की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए 21 ओवर में स्कोर को 55 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद भाग्य लक्ष्मी 42 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गईं। अंत में जम्मू कश्मीर ने निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 87 रन बनाए। सानिया सलथिया ने 44 गेंदों में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं, कर्नाटक के लिए वंदिता के. राव ने 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि वेदा वार्शिनी और इंचारा सीयू ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम ने 17.5 ओवरों में दो विकेट खोकर मैच को जीत लिया। इंचारा सीयू ने 45 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाए। वहीं, एच भाविका रेड्डी और श्रेया एस चव्हाण ने क्रमश: 20 और 19 रनों का योगदान दिया। जम्मू कश्मीर के लिए बाएं हाथ की तेज गेंदबाज शीतल देवी और मान्या बनोत्रा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें