फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ कैंप में बास्केटबॉल और टेनिस के सिंथेटिक कोर्ट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीएसएफ कैंप पलौड़ा में बास्केटबॉल और टेनिस के सिंथेटिक कोर्ट का शुभारंभ किया गया। बीएसएफ आईजी जम्मू जोन एनएस जमवाल ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान एक बास्केटबॉल मुकाबला भी खेला गया। आईजी ने कहा कि खेल बीएसएफ का अहम हिस्सा है, जो हमारे जवानों को तनाव मुक्त और फिट रखने में अहम भूमिका निभाते है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल ढांचे को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल ढांचे में सुधार से जवानों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वे अपनी प्रतिभा और निखार सकेंगे।
विज्ञापन

--
सोशल मीडिया और साइबर
सुरक्षा से किया जागरूक
जम्मू। बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को सोशल मीडिया, इंटरनेट और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया। पदाधिकारी अनीता राजपूत और पप्पू मीना ने अपने विचार रखे। एसोसिएशन की अध्यक्ष रजनी जमवाल ने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग सभी करते हैं और इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव है। ऐसे में हमें सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें