फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में नए पर्यटन स्थलों की होगी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नए पर्यटन स्थलों की तलाश की जाएगी। जम्मू में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए जम्मू पर्यटन सर्किट पर विशेष अभियान के तहत तीन माह तक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन स्थल मानतलाई में आवश्यक पर्यटन सुविधाओं को विकसित करेंगे। यह जानकारी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को नागरिक सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में दी। उन्होंने किश्तवाड़ में वार्षिक मचैल माता जैसी यात्राओं में पर्यटकों को आकर्षिक करने को सभी उचित प्रबंध के साथ प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक भविष्य योजना तैयार करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने विभिन्न पर्यटन सर्किट विकसित करने, साहसिक पर्यटन, ट्रेकिंग गतिविधियों, तीर्थ स्थलों, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य लोकप्रिय पर्यटन गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। पर्यटन विभाग पर्यटन के बुनियादी ढांचे के पूर्ण उपयोग के लिए अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करके अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करे। संस्कृति विभाग के साथ पर्यटन विभाग जम्मू कश्मीर में बड़े साहित्य, कला और सूफी उत्सव का आयोजन करें। कहा कि पर्यटन संपत्तियों का उचित रखरखाव किया जाए। राजस्व सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए मिशन यूथ के सहयोग से काम किया जाए। युवाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र में आजीविका कमाने के साधन पैदा किए जाएं।
-----------
पर्यटन स्थलों पर उचित मोबाइल कनेक्टिविटी, एटीएम सुविधाएं मिलेंगी, डल झील में क्रूज बोट जल्द
एलजी ने पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को परेशानी मुक्त और यादगार अनुभव के लिए उचित मोबाइल कनेक्टिविटी, एटीएम सुविधाओं और उपयोगिताओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम जेकेटीडीसी और विभिन्न क्षेत्रीय पर्यटन विकास प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा की। जेकेटीडीसी को डल झील में जल्द क्रूज बोट सुविधा शुरू करने को कहा गया। पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव सरमद हफीज ने पाइपलाइन और चालू पर्यटन परियोजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें