जम्मू। प्रेस सप्ताह के उपलक्ष्य पर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मल्होत्रा क्रिकेट क्लब ने किया है। सात दिवसीय टूर्नामेंट के तहत मुकाबले फारेस्ट क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता चंडीगढ़ प्रभारी सुरिंदर भगत ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान सुरिंदर भगत ने आयोजकों को हर तरह का समर्थन देने का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता अनुकूल भगत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। ब्यूरो