जम्मू। 37वीं जम्मू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन बुधवार को हुआ। अंडर-19 और अंडर 17 के बॉयज एकल वर्ग में वैभव मेहता चैंपियन बने हैं। अंडर-19 में भवदीप को 21-19 और 21-16 तो अंडर-17 में शौर्य प्रथम को 21-19 और 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में गर्ल्स एकल के अंडर-19 वर्ग में उन्नति जराल ने श्रीजस को 21-15, 21-18 से हराया। गर्ल्स अंडर-13 एकल के फाइनल में सुहानी शर्मा ने डायमंड राजपूत को 21-15, 21-17 से हराया। अंडर-13 के बॉयज एकल में गोपेश सिंह ने शिवांश को 21-18, 21-15 से हराया।
बॉयज युगल अंडर- 13 में गोपेश और शिवांश की जोड़ी ने स्वयं और कनिष्क को 21-16 और 21-18 से हराया। बॉयज एकल अंडर-15 में भवदीप सिंह ने शौर्य प्रथम को 21-15 और 21-17 से हराया। बॉयज युगल अंडर- 15 में उदयन और भवदीप की जोड़ी ने गोपेश और शिवांश की जोड़ी को 21-14, 21-12 से हराया।
गर्ल्स एकल अंडर- 17 में कृषिका महाजन ने श्रीजस शर्मा को 21-14, 21-18 से हराया। बॉयज एकल अंड-17 में वैभव मेहता ने शौर्य प्रथम को 21-19 और 21-18 से हराया। मैन युगल में विपुल और नकुल की जोड़ी ने साहिल और शांतुल की जोड़ी को 21-14 और 21-17 से हराया। मैस एकल में विपुल सेनी ने नकुल वेद को 21-18 और 21-15 से हराकर विजेता बने।
चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन ने किया था। इस दौरान नगर निगम मेयर राजिंदर शर्मा मुख्य अतिथि जबकि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. ओडी शर्मा, संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह, एसोसिएशन के सचिव बलबीर सिंह जमवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।