फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केके हक्कू स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ बिछाने के लिए तीन कंपनियां आगे आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ बिछाने के काम में तीन कंपनियां दौड़ में हैं। पांच कंपनियों ने टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, जिसमें से तीन को वित्तीय बोली के लिए चिह्नित किया गया है। तीनों कंपनियां दिल्ली की हैं और अब इनके बीच वित्तीय बोली लगेगी।
विज्ञापन

15 दिसंबर तक वित्तीय बोली जीतने वाली कंपनियों को कार्य आवंटन कर दिया जाएगा। हक्कू हॉकी स्टेडियम में 5.5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ लगेगी। पिछले वर्ष फरवरी में केके हक्कू स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ बिछाने के लिए पैसा मंजूर हुआ था, लेकिन ई- टेंडरिंग के कारण लगभग एक वर्ष तक टेंडर प्रक्रिया चलने के बाद अब प्रक्रिया अंतिम चरणों में पहुंची है। स्पोर्ट्स काउंसिल के इंजीनियरिंग विंग के एक अधिकारी ने कहा कि टेक्निकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनियों के बीच वित्तीय बोली होगी। तीन कंपनियों में से एक को कार्य आवंटन होना है। उन्होंने कहा कि बडे़ कार्य के टेंडर जल्द भरने वाली कंपनियों की हर पहलू पर जांच करनी होती है। इस कारण कई बार टेंडर रद्द हो जाता है। उन्होंने कहा कि एस्ट्रो टर्फ बिछाने का कार्य आवंटन 15 दिसंबर तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें