संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। पंचायत कनहाल में सरपंच जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं को नशों से बचने के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल में चक झराला ने बस्सी टीम को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की है।
बुधवार को फाइनल मुकाबला बस्सी और चक झराला क्रिकेट टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्सी टीम की पारी 15 ओवर में मात्र 63 रन पर ही सिमट गई। जवाब में चक झराला क्रिकेट टीम ने महज 6 ओवर में 64 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। समापन कार्यक्रम में एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता और भाजपा वरिष्ठ नेता सुखनंदन चौधरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। एसपी हेडक्वार्टर ने कहा युवाओं को सचेत होना होगा और नशों से खुद को और अपने दोस्तों को बचाना होगा। इस मौके पर डीडीसी सदस्य बिश्नाह धर्मेंद्र कुमार, बीडीसी सुरजीत भगत आदि उपस्थित रहे।