श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को बडगाम जिला में जी20 को लेकर कहा कि यह 20 मुल्कों में से हर साल एक में में आयोजित होता है। इस बार भारत की बारी है। उन्होंने कहा कि यहां केवल छोटे अफसर आने वाले हैं, जो पर्यटन के बढ़ावे पर बात रखेंगे। डॉ. फारूक ने कहा कि कश्मीर पर्यटन के लिए मशहूर है। आतंकवाद के बाद से विदेशी पर्यटक नहीं आ रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि यह जब आएंगे तो बाहर के पर्यटकों को आने की दावत देंगे। जी20 की तैयारियों पर कहा, मेरी दीवारों को कभी नया रंग न होना था। फुटपाथ पर टाइल नहीं लगनी थी। खुदा का शुक्र मनाओ यह सब हो गया। एलजी के एक बयान पर कहा कि एलजी साहब कहते हैं, तो कहने दें। उनका भी वक़्त आएगा और वो भी सत्यपाल मलिक की तरह चले जाएंगे। एनसी समेत अन्य सियासी दलों पर 70 साल तक लूट करने के एलजी के बयान पर कहा, वो जो कहते हैं उन्हें कहने दीजिए। ब्यूरो