फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स काउंसिल के आधारभूत ढांचे में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के आधारभूत ढांचे में बदलाव की तैयारी में है। इसमें काउंसिल में नामित सदस्यों को बदलकर कर नए परिषद का गठन किया जाएगा। वर्तमान में काउंसिल में 29 सदस्य हैं, जिसमें 22 सदस्य नामित हैं। बाकी सात अधिकारी वर्ग से होेते हैं। नामित सदस्यों में राजनीति पृष्ठभूमि से जुड़े सदस्यों की बजाय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और संस्थाओं के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल में शासी निकाय का गठन करती है। इसमें सरकारी अधिकारियों के साथ खेल से जुड़े लोगों और संस्थाओं से लोगों को मनोनीत किया जाता है। इस शासी निकाय का कार्यकाल चार वर्षों का होता है, जो 2018 में पूरा हो चुका है। इसके बाद काउंसिल में शासी निकाय का गठन नहीं हुआ है। इसका असर खेल गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। सरकार अब काउंसिल में शासी निकाय में बदलाव के बाद नई व्यवस्था में इसका गठन भी करेगी।
यह भी सदस्य
अध्यक्ष मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष खेल मंत्री, सचिव वित्त व सचिव युवा सेवा और खेल विभाग, काउंसिल सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष को नामित सदस्यों के साथ 4 वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है।
विज्ञापन

------------
कोट
काउंसिल में नामित सदस्यों में बदलाव किया जाएगा। इसकों लेकर आदेश जारी हुआ है। नामित सदस्यों में बदलाव के बाद काउंसिल में शासी निकाय का भी गठन किया जाएगा। इसकों लेकर तैयारी चल रही है जल्द इसे पूर किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. नसीम जावेद चौधरी, सेक्रेटरी स्पोर्ट्स काउंसिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें