बिश्नाह। उपजिला अस्पताल में शनिवार को 70 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कृषि विभाग में तैनात एक कर्मचारी भी शामिल है। वहीं पिछले कुछ दिनों से उपजिला अस्पताल में लगातार हो रहे कोरोना टेस्ट के बाद संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि, अब बिना लक्षण वाले मरीजों को उनके घरों में ही क्वारंटीन करने के निर्देश गए हैं। वहीं, लक्षण वाले मरीजों को इलाज के लिए कोविड केंद्र भेजा जा रहा है। संवाद