फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-14 वर्ग में सांबा के लड़कों व लड़कियों ने कैरम में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयपुर को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में मंगलवार को कैरम एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें बालक एवं बालिकाओं के अंतर जोन जिला स्तरीय मैच कराए गए। कैरम के अंडर-14 वर्ग में सांबा के लड़के और लड़कियों ने बाजी मारी। इन दोनों ने विजयपुर को हराकर प्रतियोगिता जीती। वहीं, लड़कों के अंडर-17 वर्ग में घगवाल को हराकर विजयपुर विजेता बना। इसी वर्ग में सांबा की लड़कियों ने पुरमंडल को मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फुटबॉल के भी मुकाबले हुए जिसमें लड़कों के अंडर-17 वर्ग में विजयपुर ने सांबा को 4-3 के अंतर से हराया। अंडर-17 वर्ग के टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी चंद्र कांता शर्मा के पर्यवेक्षण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित कर सच्ची खेल भावना के साथ खेलों में भाग लेने की सलाह दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के सुचारू एवं सफल संचालन की शपथ भी दिलाई गई। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में जिले के सभी जोन से 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें