फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जलोत्रा बिरादरी के लोगों ने काई देव स्थान पर टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुनैल स्थित देव स्थान पर बिरादरी की वार्षिक मेल का हुआ आयोजन
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों ने भी काई देवता की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। गांव सुनैल स्थित काई देव स्थान पर मंगलवार को जलोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई गई। मेल में बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की और बाबा काई देवता से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

देव स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ था। सबसे पहले हवन करवाकर पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों के लिए भंडारा खोला गया। मेल में नवविवाहित जोड़ों ने भी काई देवता के दरबार में परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बिरादरी की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन अध्यक्ष पुरुषोत्तम की अगुवाई में हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। अध्यक्ष ने बताया कि मेल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कुल देवता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें