फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बीच रस्साकसी का मैच खेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कैली मंडी मैदान पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आइकॉनिक वीक फेस्टिवल के तहत ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के बीच रस्साकशी और कांचा गेम्स खेले गए। इसका उद्घाटन सरपंच रविंदर सिंह संब्याल (लवलू) ने किया। जबकि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की जिला अधिकारी किरण ज्योति प्रमुख रूप से उनके साथ थीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्र जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने खेलों के प्रचार-प्रसार की शपथ भी ली। कार्यक्रम का संचालन राजिंदर कुमार प्रवक्ता, खेमराज, कुलबीर सिंह और रोहित सिंह सलाथिया ने किया। कुलवीर सिंह को निर्णायक की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर जेडईपीओ सुदेश कुमार, रेखा संब्याल, प्राचार्य और छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें