फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सर्विस और खेल विभाग ने कराई प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। युवा सेवा एवं खेल विभाग सांबा ने वॉलीबाल के इंटर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल घगवाल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला अधिकारी किरण ज्योति की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि इंटर जोनल जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले से काफी संख्या में 19 वर्ष आयु के लड़के भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आगामी प्रतियोगिता के लिए चयन करना है। पहले खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। इसके उपरांत 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम बनाई गई। सभी जोन के खिलाड़ियों के आपस में मुकाबले कराए जा रहे हैं, जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक बटोर रहे हैं उनका चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी को सैनिटाइजर करने के उपरांत ही मैच में भाग लेने की अनुमति दी जा रही है। विभाग की ओर से सभी को पहले से ही प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथ सैनिटाइजर रखने के लिए निर्देश दिए गए थे। हरेक खिलाड़ी को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें