फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ की ओर से रन फार यूनिटी का आयोजन

विज्ञापन
सांबा सीआरपीएफ के जवान रन फार युनीटि की तैयारी में - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के समैलपुर में 38 वीं वाहिनी सीआरपीएफ कार्यालय में रन फार यूनिटी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कमांडिंग अधिकारी धीरेंद्र वर्मा के मार्ग दर्शन में बाधा दौड़ का आयोजन किया गया। जो राया स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह पार्क तक दौड़ का मुख्य उद्देश्य था कि बल के शहीद सिपाही नरेश कुमार की प्रतिमा भी इसी स्थान पर स्थापित है। वहां पहुंच कर शहीद की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए गए। इस अवसर पर शहीद जवान के पिता केवल कृषण, छोटा भाई सुरेश कुमार, बल के अधिकारी दीपक मेहरा, संजें महंती, राया के सरपंच दलजीत सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य विकास शर्मा भी उपस्थित थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद जवान के परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह उन्हें बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें