फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी फुटबाल क्लब ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मंडी थलोरा के युवाओं की ओर से थलोरा प्रीमियर फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। यह मैच सैनिक कॉलोनी फुटबाल क्लब व थलोरा फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। सैनिक कॉलोनी की टीम शुरू से ही विरोधी टीम पर हावी रही। उनके खिलाड़ियों ने 2-1 गोल के अंतर से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एसएसपी राजेश शर्मा थे। जबकि टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि थे। विजयी टीम को 15000 रुपये और उपविजेता टीम को 10000 रुपये का इनाम दिया गया। एसएसपी ने प्रतियोगिता आयोजन की सराहना की। उनका कहना था कि खेलों से ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर सुमित सिंह सप्पन, रूपा संबयाल, सरपंच लब्लु सिंह सबंयाल, शिव चरण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें