मीरां साहिब। गांव टिडेंकलां में पीओके विस्थापितों सहित स्थानीय लोगों के साथ महापंचायत करने के लिए चर्चा की। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। संघर्ष समिति के ओम प्रकाश खजूरिया की अध्यक्षता में जम्मू-आरएस पुरा हेरिटेज ट्रेन के रूट में बदलाव की मांग की।
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर खान को पुरानी रेलवे लाइन को बहाल कर हेरिटेज ट्रेन चलाए जाने पर प्रभावित होने वाले परिवारों को देखते हुए कोई फैसला लेना चाहिए। देश की आजादी के समय एक बार अपना घर छोड़ कर विस्थापित हुए लोगों को दोबारा न उजाड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह लोगों की दिक्कतों को देखते हुए स्पष्टीकरण दे ताकि लोग रेलवे पटरी पर बनाए घरों में रहकर जीवन-यापन कर सकें। इस दौरान कामरेड स्वरूप सिंह, सुखवंत सिंह, गुरमीत सिंह, रविंदर सिंह, चमन लाल, पुरुषोत्तम लाल, यशपाल आदि ने कहा कि अगर सरकार ने पुरानी रेलवे की लाइन को बहाल किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होंगी।