फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो मुकाबले में बडगाम और पुंछ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में युवा सर्विस व खेल विभाग की ओर से अंतर जिला राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रोहित खजूरिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पहला खो-खो मुकाबला बडगाम व डोडा के बीच हुआ। इसमें बडगाम ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला पुंछ व कुपवाड़ा के बीच हुआ जिसमें पुुंछ ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 जिले के 2016 छात्रों व 124 अधिकारियों ने भाग लिया। अंतर जिला राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला युवा सर्विस व खेल अधिकारी ने इस दौरान खोलों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक रूप से शक्ति मिलती है। उपायुक्त रोहित खजूरिया ने कहा कि छात्रों को हर प्रकार की खेल सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। इसका छात्रों को भरपूर लाभ लेना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सीपीओ सुखलीन कौर व युवा सर्विस व खेल विभाग के जिला अधिकारी किरण विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें