आरएस पुरा। उपजिले में सोमवार को सरकारी व गैर सरकारी स्कूल खुलने पर फिर से रौनक लौटी। पहले दिन काफी कम संख्या में विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। सोमवार को नौंवी से बारहवीं तक कक्षाएं ही आरंभ की गई हैं। आठवीं तक की कक्षाएं अगले सोमवार को आठ फरवरी को खोले जाने की शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है। कई गैर सरकारी व सरकारी स्कूल में पहले दिन थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों का तापमान जांचने के बाद उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। दूसरी और स्कूल प्रबंधन की ओर से एक विद्यार्थी को एक ही डेस्क पर पर बिठाया गया ताकि दूरी बनी रहे। स्कूल में पहुंचे विद्यार्थी भी ग्यारह माह बाद अपने सहपाठियों के मिलने पर काफी उत्साहित नजर आए। शिक्षकों ने भी स्कूलों में पहुंचे बच्चों को कोराना के बचाव कर शिक्षा प्राप्त करने का पाठ पढ़ाया।