सांबा में पुलिस की और से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत करवाते एसएसपी सांबा
सांबा। जिला पुलिस की ओर से खेल समारोह और झंडा दिवस कार्यक्रमों के साथ वीरवार को रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें दौडा क्रिकेट क्लब (डीसीसी) और शिवा मेडिकोज क्रिकेट क्लब (एसएमसीसी) फाइनल में पहुंचे।
पहला मैच दौडा क्रिकेट क्लब (डीसीसी) बनाम गुडा सलाथिया क्रिकेट क्लब (जीएससीसी) के बीच खेला गया। दौडा क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से मैच जीता और सौरभ मन्हास को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। जिन्होंने 35 (नाबाद) रन की शानदार पारी खेली। दूसरा मैच शिवा मेडिकोज क्रिकेट क्लब (एसएमसीसी) बनाम हसल देव क्रिकेट क्लब (एचडीसीसी) के बीच खेला गया। शिवा मेडिकोज क्रिकेट क्लब ने 09 विकेट से मैच जीता और अखिल को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। जिन्होंने शानदार 33 रनों की पारी खेली और 03 विकेट लिए। अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।