फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने ठगी करने के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

विज्ञापन
महिलाओं से सोने टगी करने करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
विजयपुर। पुलिस ने वीरवार को एक तांत्रिक को महिलाओं से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 62 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसे एक फाइनेंस कंपनी में जमा कराया गया था। उसके बाद लोन लिया गया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ लभ करण ने प्रेसवार्ता में बताया कि विजयपुर थाने में दो महिलाएं ने एक तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दी कि तांत्रिक ने धोखे से उनके गहने ठग लिए हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच का जिम्मा थाना प्रभारी सुधीर सडोत्रा को सौंपा गया। कार्रवाई के दौरान बाड़ी ब्राह्मणा के एक तांत्रिक चंद्र कुमार पुत्र विशंभर दास को हिरासत में लिया।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई पुलिस को ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ। इसमें उपरोक्त तांत्रिक विभिन्न घरों में जाकर लोगों को इलाज के बहाने उनसे गहनों की ठगी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 62 ग्राम सोना बरामद किया। इसकी बाजार में कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है। जो उसने एक फाइनेंस कंपनी में जमा कराया गया था। उसके बदले में कंपनी से लोन लिया था। डीएसपी लभ करने ने बताया कि तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह ठगी कब से करता रहा है। इसकी जांच बड़ी बारीकी से की जा रही है। यह लोग अंधविश्वास के चक्कर में लोगों को परेशान करते हैं। उनसे पैसे, सोना आदि लूट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें